सीएम ने पीएम के दौरे एवं एयर शो की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

 

आकस्मिकता के दृष्टिगत ग्रीन कॉरिडोर की भी व्यवस्था सुनिश्चित हो

 

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी प्रस्तावित वाराणसी आगमन एवं एयर शो की तैयारी के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भारी भीड़ के आगमन को देखते हुए क्राउड मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, इसके लिए सुरक्षा के समुचित प्रबंध, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती हो।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रैफिक का बेहतर प्रबंध के साथ ही रूट डायवर्जन का बेहतर प्लान सुनिश्चित हो। पर्याप्त पार्किग व्यवस्था एवं साइनजेज लगवाया जाना सुनिश्चित हो। समुचित बैरिकेटिंग के साथ ही पर्याप्त लाइफ जैकेट का भी प्रबंध हो। किसी भी आकस्मिकता के दृष्टिगत ग्रीन कॉरिडोर की भी व्यवस्था सुनिश्चित हो। घाटों के कि पर्याप्त मोबाईल टॉयलेट आदि भी सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर में आयोजित होने वाले विभिन्न त्यौहारों एवं कार्यक्रमों के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बलो की तैयारी सुनिश्चित किया जाए। एयर शो जैसे बड़े आयोजन के दृष्टिगत एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड, नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक, युवक मंगल दल एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं को भी जोड़े। उन्होंने सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में आकस्मिकता के दृष्टिगत समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समस्त पार्किंग स्थलों पर पुलिस, ट्रैफिक पुलिस के साथ ही नगर निगम कर्मियों की भी तैनाती सुनिश्चित किया जाय। नगर निगम घाटों की विशेष सफाई के साथ ही शहर में व्यापक साफ सफाई कराए। उन्होंने नमो घाट से लेकर अस्सी घाट तक घाटों की पेंटिंग कराने को कहा। एयरपोर्ट से लेकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर लगे विद्युत खम्भों पर स्पाइरल लाइट लगवाए जाने एवं चौराहों का सुंदरीकरण आदि कार्य कराए जाने हेतु वीसी, विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया।

इससे पूर्व बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार तथा पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन की तैयारियों से अवगत कराया गया जिसके संदर्भ में मुख्यमंत्री द्वारा उचित दिशानिर्देश भी दिया गया। सीएमओ एनपी सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने घाटों पर सिल्ट सफाई, 300 मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था, 400 वाटर टैंकर की व्यवस्था समेत तीन हजार सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

बैठक में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, विधायक डॉ अवधेश सिंह, त्रिभुवन राम, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ सुनील पटेल, सदस्य विधान परिषद राय धर्मेंद्र सिंह, जगदीश पटेल, जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, एडीजी जोन नवीन अरोड़ा, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, डीआईजी वैभव कृष्ण, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, सीडीओ प्रखर कुमार समेत एयरफोर्स के अधिकारी तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *