
वाराणसी । काशी की सुप्रसिद्ध संस्था मोक्ष सदन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में बुधवार को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के महामना सभागार में काशी गंगा गोदावरी सांस्कृतिक समागम– 2026 का भव्य आयोजन किया गया ।
संस्था की अध्यक्षा वी उषा रानी ने बताया कि इस सांस्कृतिक समागम का उद्देश्य काशी, गंगा एवं गोदावरी की पवित्र सांस्कृतिक परंपराओं, भारतीय शास्त्रीय नृत्य, आध्यात्मिक चेतना तथा राष्ट्रीय सांस्कृतिक एकता को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि काशीराज फाऊंडेशन की अध्यक्षा महाराजकुमारी कृष्णप्रिया ,विशिष्ट अतिथि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक पं श्रीकान्त मिश्र,वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला,उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के महामंत्री शैलेश वर्मा,श्री जगन्नाथ मंदिर न्यास के सचिव शैलेश त्रिपाठी ने मालवीयजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
सभी अतिथियों को कार्यक्रम संयोजक ओंकारनाथ बापुली,गरिमल रामकृष्णा, अध्यक्षा वी ऊषा रानी ने स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश से आये कलाकारों ने वी ललिता नायडू,टी कल्याणी के संयोजन में गणेश पंचरत्नम,त्यागराज कीर्तनम, माहेश्वरी महाकाली,दुर्गे दुर्गे,श्री विघ्नराज भजे,शारदे श्यामला, अम्बा परमेश्वरी,भो शम्भो आदि गीतों पर आधारित कुचिपुडी एवं भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति की। इसके अलावा गरिमल सत्यवती,के सिन्धुभैरवी,भाव्यश्री ,लास्यश्री,गरिमल ललिता शंकरी ने दक्षिण भारतीय शैली में अनेक भजनों की प्रस्तुति की।
उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते वाराणसी के आर्य महिला नागरमल मुरारका मॉडल स्कूल की छात्राओं अदरिका मित्रा,राधिका रस्तोगी, रोशनी यादव,नव्या,उन्नति सेठ,अक्षिता खन्ना,नव्या पांडेय ने श्वेता शर्मा एवं उपासना पांडेय के संयोजन में शिव स्तुति तथा नृत्य योग कला एकाडमी की सलोनी गुप्ता के निर्देशन मे आरुषी गुप्ता,आरोही गुप्ता,आद्या अग्रवाल,आन्या अग्रवाल,अनंदिता गुप्ता ने समूह नृत्य श्रीकृष्ण वन्दना प्रस्तुत की।
इस आयोजन में भारतीय संस्कृति की विविध रंगों से सजी प्रस्तुतियों के माध्यम से भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी एवं कथक जैसे शास्त्रीय नृत्यों की मनोहारी झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे जगतगंज राजपरिवार के सदस्य प्रदीप नारायण सिंह,सी आर पी एफ के कमान्डेन्ट आर एस बालापुरकर, चिंतामणि गणेश मन्दिर के महंत चेल्ला सुब्बा राव,समाजसेवी शिवशंकर अग्रहरि ,बी एच यू की समन्विका सुतपा दास,निर्मला गौरी आश्रम के महंत श्री निर्मला रामनाथ शर्मा,समाजसेवी श्रीनाथजी अग्रवाल,कांची मठ के प्रबंधक वी एस सुब्रह्मण्यम मणि,गौरी केदारेश्वर मन्दिर के मुख्य अर्चक धुल्लीपल्ला नारायण शास्त्री, विकास शुक्ला ,टी तेजश्वर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड ने किया।

Leave a Reply