
रिपोर्ट :- उपेन्द्र कुमार पांडेय
आजमगढ़।नवरात्रि के पावन पर्व पर’पारस कन्या इंटर कॉलेज’ में भव्य डांडिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा के पूजन और आरती के साथ हुई, जिससे पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रेमचंद विश्वकर्मा रहे। मंच संचालन चंद्रभान गौतम ने किया।
छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियां और ‘नवदुर्गा’ का रूप
सांस्कृतिक कार्यक्रम डांडिया में कक्षा 6 से लेकर बीए और बीएससी तक की छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ‘नवदुर्गा’ के नौ स्वरूपों की मनमोहक झांकी रही मां काली मां सरस्वती रही । इसके अलावा छात्राओं ने महाभारत के विभिन्न ऐतिहासिक और पौराणिक प्रसंगों पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डांडिया की ताल पर छात्राओं के नृत्य ने पूरे माहौल में उत्सव का रंग भर दिया।
कार्यक्रम के दौरान शांति विश्वकर्मा, नागेंद्र मास्टर, शारदा सिंह, इन्द्रा सनी यादव, पुष्टम सिंह, अंकित यादव, देवेंद्र मिश्रा, अरुण चौहान और अविनाश यादव सहित पूरा विद्यालय परिवार शिक्षकगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के सफल समापन पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ज्योति विश्वकर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और प्रतिभावान छात्राओं का आभार प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों में भारतीय संस्कृति, कला और परंपराओं के प्रति सम्मान व जुड़ाव बढ़ता है। वहीं कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली सभी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।

Leave a Reply