
केदारनाथ धाम के स्वरूप में सजा पंडाल, दशमी पर होगा विशाल भंडारा
वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित न्यू डी-लाइट क्लब दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल में सोमवार रात नवमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। इस दौरान समिति की ओर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। पुष्पवर्षा से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
समिति की ओर से पूजा पंडाल को केदारनाथ धाम मंदिर का आकर्षक स्वरूप दिया गया था। मंदिर की प्रतिकृति देखने के साथ मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। क्लब के पदाधिकारी और सदस्य व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। समिति के वरिष्ठ संरक्षक संजय श्रीवास्तव मोले ने बताया कि मंगलवार को दशमी के अवसर पर क्लब की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply