नव युवक मंगल दल सेवा समिति ने कराया आयोजन, भक्तिमय हुआ पूरा गांव

रिपोर्ट :-उपेन्द्र कुमार पांडेय 

 

आजमगढ़।जनपद के बुढ़नपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पांती में माता जी के हवन पूजन एवं प्रसाद वितरण का भव्य कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। नव युवक मंगल दल सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

सुबह से ही गांव में भक्ति का माहौल रहा। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन कराया गया और गांव की सुख-शांति, समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। हवन के उपरांत विशाल भंडारे व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं सहित समस्त ग्रामवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में नव युवक मंगल दल सेवा समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष सूर्यकांत पांडेय और कार्य समिति प्रमुख तुषार पांडेय ने मुख्य भूमिका निभाई।

 

उनके साथ सहयोगी गण अंकित पांडेय, रामप्रकाश पांडेय, इंद्रमणि पांडेय, विकास पाठक, राजन पांडेय,वीरेंद्र मिश्र, सहित समस्त ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाला।

 

ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से गांव में आपसी भाईचारा और एकता मजबूत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *