आज़मगढ़ वासियों को मिला शुद्धता का नया ठिकाना: ‘श्री माधव स्वीट्स’ का भव्य शुभारंभ

रिपोर्ट:- उपेन्द्र कुमार पांडेय 

 

​आज़मगढ़। नगर में शुद्धता, परंपरा और बेहतरीन स्वाद के नए पर्याय के रूप में श्री माधव स्वीट्स का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। पुरानी आरटीओ रोड, घोरठ स्थित इस नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्षा डॉ. माला द्विवेदी ने फीता काटकर किया।

 

इस अवसर पर भागवत तिवारी, शशांक तिवारी सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों और शहरवासियों की भारी भीड़ मौजूद रही, जिन्होंने इस नई शुरुआत का जोरदार स्वागत किया। ​

 

कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता पुष्पेंद्र नाथ और उपेन्द्र नाथ दुबे ने समारोह में पधारे सभी आगंतुकों व अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ​इस प्रतिष्ठान के खुलने से अब आज़मगढ़ के लोगों को शुद्ध देशी घी से निर्मित स्वादिष्ट और उच्च गुणवत्ता वाली मिठाइयों के लिए शहर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यहाँ बेहतरीन क्वालिटी और लाजवाब स्वाद का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

 

अधिष्ठाता पुष्पेंद्र ने बताया कि हमारे पास ​शुद्ध देसी घी की मिठाइयों की विशाल श्रृंखला है। कुशल कारीगरों द्वारा मांगलिक कार्यक्रमों के लिए विशेष रूप से तैयार की जाने वाली मिठाइयों की संपूर्ण रेंज।

 

​बर्थडे पार्टी व अन्य खास अवसरों के लिए ताज़ा केक, पेस्ट्री और चॉकलेट की बेहतरीन वैरायटी है। ​हमारे यहां प्रीमियम ‘माधव पापड़ी’ और काजू की मिठाइयों की विशेष रेंज, जो स्वाद में बेजोड़ है। ​संचालकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार पधारें और ‘श्री माधव स्वीट्स’ की शुद्धता व मिठास का आनंद उठाएँ। इस नए प्रतिष्ठान के खुलने से मिष्ठान प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *