वरिष्ठ कवियत्री मणि बेन द्विवेदी को नवभारत साहित्य परिषद, मिशन न्यू इंडिया में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

वाराणसी। नव भारत साहित्य परिषद,मिशन न्यू इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील दत्त मिश्रा जी ने वाराणसी की मणि बेन द्विवेदी को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए वाराणसी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए श्री मिश्रा ने उनके प्रति विश्वास व्यक्त किया तथा संगठन के उद्देश्यों और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई।

मणि बेन द्विवेदी की नियुक्ति पर उपस्थित साहित्यकारों ने उन्हें शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। श्रीमती द्विवेदी ने संगठन की विचारधारा एवं निर्धारित उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए जनहित को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर रस, भाव और शब्दों से सजी एक काव्य गोष्ठी का शानदार आयोजन शुक्रवार की शाम, आलोक नगर कॉलोनी, वाराणसी में हुआ ।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती मणि बेन द्विवेदी द्वारा गाए गये माँ सरस्वती के वंदना एवं पूजन से हुआ।

गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री हीरालाल मिश्र मधुकर एवं संचालन डॉ नागेश शांडिल्य ने किया।

कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित साहित्यकारों, कवियों एवं काव्यप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। काव्य की विविध विधाओं ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया और पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा।

काव्य गोष्ठी में सर्वश्री डॉ महेंद्र अलंकार, डॉ सुनील दत्त मिश्रा, डॉ नसीमा निशा, श्रीमती मधुलिका राय, रितु दिक्षित, कैलाश सिंह विकास, मो आमिर, जयप्रकाश मिश्र धानापुरी, टीकाराम शर्मा आचार्य, शम्भू नाथ शास्त्री, मुनी जी तिवारी, विक्रम कुमार, राकेश चौबे, आमिर खान, राम जतन पाल ने काशी की परम्परा, संस्कृति, महत्व पर प्रकाश डालते हुए काव्य पाठ किया।

काव्य गोष्ठी अध्यक्षता करते हुए हीरालाल मिश्र मधुकर ने कहा कि वर्तमान समय में अपनी संस्कृति, सभ्यता, नैतिक मूल्यों की जिम्मेदारी का मनन करें उसे युवा पीढ़ी को उक्त मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *