गोल्डेन स्पोर्टिग क्लब में मां दुर्गा संग सिन्दूर खेला, हुआ विसर्जन

रिपोर्ट :- अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।देवनाथ पुरा स्थित गोल्डेन स्पोर्टिंग क्लब की मां दुर्गा प्रतिमा धूम धाम से बाजे गाजे के साथ कंपनी गार्डेन में बने तालाब विधिवत विसर्जन हुआ।

 

विसर्जन के पूर्व बंग भाषी सुहागन महिलाओं ने मां को सिन्दूर अर्पित किया तथा बच्चों मां को मीठा भोग कराया। तत्पश्चात् उपस्थित सभी सुहागन महिलाएं मां को अर्पित सिन्दूर एक दूसरे को लगा कर अखण्ड सौभाग्यवती की कामना किया।शोभायात्रा में 50 की संख्या में ढकिया शामिल रहे।

 

शोभायात्रा में वाराणसी कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव जी, क्षेत्रीय पार्षद चंद्रनाथ मुखर्जी, पार्षद विजय द्विवेदी, पार्षद राम गोपाल वर्मा, नागरिक सुरक्षा, अपराध नियंत्रक, समाज संगठन एवं पुलिस मित्र एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी गण, आमजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *