
वाराणसी। वरिष्ठ कवियत्री मणिबेन व्दिवेदी को नव भारत साहित्य परिषद वाराणसी जिला इकाई की अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नव भारत साहित्य परिषद मिशन नव भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा सुनील दत्त मिश्रा ने शुक्रवार की शाम आयोजित समारोह में मनोनयन पत्र देकर साहित्य व संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया।
शुक्रवार की शाम ओंकार नगर कालोनी स्थित वरिष्ठ कवियत्री मणिबेन व्दिवेदी के आवास पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार हीरालाल मिश्र मधुकर (अध्यक्ष , विश्व साहित्य शोध संवर्धन सभा), मुख्य अतिथि नव भारत साहित्य परिषद न्यूज मिशन इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा सुनील दत्त मिश्रा, संचालन वरिष्ठ साहित्यकार डा नागेश शांल्डिय, धन्यवाद प्रकाश विनोद कुमार व्दिवेदी ने किया।
काव्य गोष्ठी में सर्वश्री डा महेंद्र अलंकार,डा सुनील दत्त मिश्रा, डा नसीमा निशा, श्रीमती मधुलिका राय, रितु दिक्षित, डा कैलाश सिंह विकास,मो आमिर, जयप्रकाश मिश्र धानापुरी, टीकाराम शर्मा आचार्य,डा शम्भू नाथ शास्त्री,मुनी जी तिवारी, विक्रम कुमार,डा राकेश चौबे संगम,डा राम जतन पाल ने काशी की परम्परा, संस्कृति, महत्व पर प्रकाश डालते हुए काव्य पाठ किया। श्रोताओं ने अपने ज्ञान में वृद्धि करते हुए काव्य पाठ खूब आनंद उठाया।
काव्य गोष्ठी अध्यक्ष हीरालाल मिश्र मधुकर ने कहा वर्तमान समय में अपनी संस्कृति, सभ्यता, नैतिक मूल्यों, जिम्मेदारी का मनन करें उसे युवा पीढ़ी बतायें, उक्त मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित करें।
उपस्थित वरिष्ठ कवियों ने मणिबेन व्दिवेदी को नव भारत साहित्य परिषद वाराणसी जिला इकाई अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी।

Leave a Reply