मुख्यमंत्री ने नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का लिया जायजा

वाराणसी। भारतीय वायुसेना के एयर शो के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नमो घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एयर शो की तैयारियों का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने एयर शो के आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा आमजन की सुविधाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।उल्लेखनीय है कि वाराणसी में भारतीय वायुसेना के एयर शो को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गंगा के घाटों के ऊपर राफेल और सुखोई जैसे लड़ाकू विमानों के प्रदर्शन ने काशीवासियों में रोमांच पैदा किया है। नमो घाट से अस्सी घाट तक गंगा के आसमान में वायुसेना के शौर्य का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *