धूमधाम से मनाया गया हजरत वकील मियां का उर्स,जायरीनों ने की शिरकत

रिपोर्ट आकिब

प्रयागराज।कैथाना, फूलपुर क्षेत्र के कैथाना में हजरत वकील मियां का सालाना उर्स बड़े ही धूमधाम, अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया।

उर्स के मौके पर दरगाह परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज के इलाकों से हजारों की तादाद में जायरीन और अकीदतमंद पहुंचे। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक और खुशनुमा माहौल बना रहा।

उर्स के अवसर पर आयोजित शानदार महफिल-ए-कव्वाली में मशहूर कव्वाल बन्ने इलाहाबादी, इरशाद नियाजी कौशांबी और हफीज कव्वाल कौशांबी ने अपने बेहतरीन कलाम पेश किए।

कव्वालों ने एक से बढ़कर एक सूफियाना कलाम पेश कर महफिल में समां बांध दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर मौजूद जायरीनों ने खूब दाद दी। देर रात तक कव्वाली का सिलसिला चलता रहा और लोग पूरी अकीदत के साथ महफिल में मौजूद रहे।

इस खास मौके पर इलाहाबाद के दायरा-ए-शाह मोहम्मदी से बाबू मियां ने भी शिरकत की। उनके पहुंचने पर अकीदतमंदों में खास उत्साह देखने को मिला। उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम की रौनक और बढ़ गई।

सज्जादानशीन खुर्शीद रब्बानी की मौजूदगी में उर्स का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

उर्स में शामिल होने के लिए फूलपुर क्षेत्र के साथ-साथ प्रयागराज और कौशांबी सहित आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे।

महफिल में हजारों की तादाद में लोगों की मौजूदगी रही। सभी ने हजरत वकील मियां के उर्स में शिरकत कर अपनी अकीदत का इजहार किया।

इस मौके पर अकील, अदनान अहमद, मुशर्रफ जमाल, जुबैर, रेहान, समीर, आदिल,मो आसिफ(सनी),मो शकील हनफ़ी ,मो इब्राहीम , मो अली ,शब्बीर ,शब्बर, मुज़म्मिल, रामसागर, अकरम, सुफियान, फरहान आदि लोग मौजूद रहे।
उर्स के दौरान आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने पूरे उत्साह और अकीदत के साथ सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *