
रिपोर्ट राजेंद्र कुमार सोनी, लखनऊ

लखनऊ। गोमती नगर, अंबेडकर मेमोरियल पार्क में दो दिवसीय साहित्य के सितारों का महाकुंभ का आयोजन हुआ। जिसका आयोजन साहित्य आजतक ने किया था।
महाकुंभ के प्रथम दिन सिंगर स्वाति मिश्रा से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 
पद्मश्री श्रीमती मालिनी अवस्थी ने जन्मे हैं श्री राम गायन कर श्रोताओं के मन को मोह लिया। लेखक, कहानीकार मनोज शुक्ला की प्रस्तुति अव्दितीय रहा।साथ ही प्रसुन जोशी, उदित नारायण का प्रस्तुतिकरण सभी को मोह लिया।
स्टेज दो पर अनुपमा राग की प्रस्तुति मनमोहक रहा। शैलेन्द्र सागर, चंद्र शेखर वर्मा, सुश्री रंजना गुप्ता, ने साहित्य मंच पर चर्चा की।
शायर शकील आजमी, हृदय नारायण दीक्षित वार्ता हृदय को छू गया।
रविवार को महाकुंभ का अवसान होगा।
