वाराणसी। शहीद दिवस पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नागरिक सुरक्षा प्रखंड कलेक्ट्रेट की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और अन्य बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम पोर्टिको में सुबह ठीक 10.59 बजे एक मिनट तक सायरन बजाया गया। सायरन की ध्वनि के साथ अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। मौन के पश्चात दो मिनट बाद पुनः सायरन बजाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। संयोजन नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने किया। इस अवसर पर एडीएम फाइनेंस सदानंद गुप्ता ,सिटी मजिस्ट्रेट रविशंकर, एडीसी विवेक कुमार, डिवीजनल वार्डेन संजय राय, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविंद विश्वकर्मा, सीबी सिंह, अयन बोस, अंजनी कुमार सिंह, अजय यादव, उमेश चंद्र वर्मा, अरुण जायसवाल आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *