महिलाओं ने योग्यता से हर क्षेत्र में पाई उपलब्धि:आरके.राय

 

वाराणसी। सशक्त महिला, सशक्त समाज’ देश के विकास में दोनों ही एक-दूसरे के पूरक हैं। देश में महिलाओं का सशक्तीकरण होना आज की महती आवश्यकता है। महिला सशक्तीकरण यानी महिलाओं की आध्यात्मिक, राजनीतिक, सामाजिक या आर्थिक शक्ति में वृद्धि करना। यह बातें साईं इंस्टिट्यूट ऑफ़ रूरल डेवलपमेंट बसनी का निरीक्षण के दौरान एमएसएमई (अतिरिक्त) विकास आयुक्त आर के राय ने कही। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं को सशक्त बनाने वाली सरकारी योजनाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें धरातल पर उतारने कि जरुरत है | जैसे साईं इंस्टिट्यूट और हुनर ए बनारस महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भारत सरकार के डीएसआरआई के सहयोग से आर्ट एवं क्राफ्ट के क्षेत्र में और सिडबी के सहयोग से कशी विश्वनाथ मंदिर पर अर्पित फूलों से महिलाओं को न सिर्फ प्रशिक्षित कार रही है बल्कि उनके लिए एक बाज़ार भी उपलब्ध करवा रही है। जो कि एक सराहनीय कार्य है। निरीक्षण के समय एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार प्रयागराज के संयुक्त निदेशक एलबीएस यादव, वाराणसी शाखा के सहायक निदेशक आरके चौधरी, सहायक निदेशक वीरेंद्र राना भी थे।

संस्था के निदेशक अजय सिंह ने कहा कि महिलाओं और बेटियों के द्वारा बनाये उत्पादों के प्रमोशन के लिए संस्था द्वारा 4 से 6 अक्टूबर को मलदहिया स्थित एक होटल में बनारस ट्रेड फेयर सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। ताकि प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप महिलाओ के उत्पादों को लोकल से ग्लोबल बनाया जा सके।

संस्थान पर साईं इंस्टिट्यूट के निदेशक अजय सिंह ने श्री राय का छात्राओं द्वारा बनाये अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर के स्वागत किया गया। इस अवसर पर हुनर ए बनारस से हर्ष सिंह, डिज़ाइनर अनुपमा दुबे स्वेता मोदनवाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *