(बुधवार का मूलांक 4, भाग्यांक 8 है ) 

 

आज का दिन राहु की ऊर्जा से प्रभावित यह दिन रचनात्मकता, रचनात्मक कार्य और तकनीक से जुड़े लोगों के लिए विशेष अवसर लाएगा। हालांकि, कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें और अहंकार से बचें

 

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वासी से भरा हुआ रहेगा , परिवार में नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा। लोग आपकी बात सुनेंगे और मानेंगे।

उपाय – सफेद फूल मां दुर्गा को समर्पित करें। लाल रंग में रंग खेलें।

 

मूलांक 2 (जन्म तिथि 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

मूलांक 2 आज के दिन आपको मानसिक शांति मिलेगी। पार्टनरशिप में लाभ होगा। किसी को सलाह देते समय सावधानी रखें।

उपाय – रूद्राक्ष धारण करें। पीले रंग के होली खेलें।

 

मूलांक 3 (जन्म तिथि 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

मूलांक 3 आज का दिन आपके लिए क्रिएटिविटी का है कुछ नया करें और समाज में अपनी छवि को और बेहतर बनाएं। आर्थिक रूप से समय मिलाजुला रहेगा।

उपाय – शरीर में दही लगा कर स्नान करें। गुलाब रंग से रंग खेलें।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

मूलांक 4 आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा यह दिन आपके जीवन में सफलता लेकर आएगा । ईमानदारी से किए गए कामों से आपकी पहचान दूर दूर तक बनेगी। काम में थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन मेहनत से आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

उपाय – सुन्दरकाण्ड का पाठ करें हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए जाएं । होली के सभी रंगों से रंग खेलें।

 

मूलांक 5 (जन्म तिथि 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

मूलांक 5 आज का दिन आपके लिए व्यापार और नौकरी में निर्णय लेने का है आप जो भी निर्णय लेंगे वे सभी सही होंगे। व्यापार में नई योजनाएं फलदायी होंगी। वाद-विवाद से बचना आपके लिए अच्छा रहेगा।

उपाय – हरी सब्जियों का दान करें। हरे रंग से होली खेलें।

 

मूलांक 6 (जन्म तिथि 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

मूलांक 6 आज का दिन आपके परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें।

उपाय – सफेद फूल मां लक्ष्मी को समर्पित करें और हरे रंग से होली खेलें।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

मूलांक 7 आज का दिन आपके जीवन में आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। रिसर्च और गहन अध्ययन के लिए समय अच्छा है। रूकें हुए काम पूरे होंगे।

उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें। लाल रंग में होली खेलें

 

मूलांक 8 (जन्म तिथि 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

मूलांक 8 आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत का फल प्राप्त करने का है । संपत्ति या रियल एस्टेट से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। कम बोलें और दूसरों की सुनें।

उपाय – आज रंग खेलते समय आप सभी को गुलाबी रंग लाएगा।

 

मूलांक 9 (जन्म तिथि 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

मूलांक 9 आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेंगे लेकिन आज आपको व्यर्थ के वाद-विवाद से बचना होगा और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा परिवार में मनमुटाव हो सकती है।

उपाय: तला-भुना खाने से बचें। होली में लाल रंग का यूज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *