अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

गुरुवार का मूलांक 5 और भाग्यांक 9 है

 

आज को सूर्य और गुरु के बीच नवपंचम राजयोग बन रहा है, जो धन, करियर और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि लाएगा। यह दिन रचनात्मक कार्यों, नई साझेदारी और सरकारी कार्यों के लिए बहुत शुभ है। विषेश रूप से आज का दिन मूलांक 5 वालों के लिए अत्यंत उत्तम रहेगा।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

आज मूलांक 1 के जातक करियर में नई ऊंचाई प्राप्त करेंगे, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। बड़ों से आशीर्वाद लें और फिर नये काम की शुरुआत करें।आज आपको अपने हेल्थ के लिए डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

उपाय – सूर्य देव को पानी में हल्दी पाउडर लाल चंदन और सफेद फूल डालकर अर्घ्य दें।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

आज मूलांक 2 के जातकों में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग हैं। वाद-विवाद से बचें।

उपाय – किसी बच्चे को पढ़ाई की समाग्री भेंट करें।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

आज मूलांक 3 के जातकों ज्ञान और विद्या के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन लाभ के अवसर हैं। नया व्यापार या कोई नया हुनर सीख सकते हैं।

उपाय – विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और विष्णु मंदिर में बेसन से बनी कोई वस्तु चढ़ाएं।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

आज मूलांक 4 के जातक को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। पुरानी समस्याओं का समाधान निकल सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें।मन को व्यस्त रखने के लिए कहीं घूमने जाएं।

उपाय – पीपल के पेड़ को प्रणाम करके दिन की शुरुआत करें।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

मूलांक 5 के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगा। करियर में उन्नति, रचनात्मकता में वृद्धि और धन की प्राप्ति होगी। पति-पत्नी में प्यार बढ़ेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।आज दिन का पूरा आनंद लेंगे।

उपाय – कच्चे दूध का दान करें।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

आज मूलांक 6 के जातक के सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा फिर भी मन बार बार किसी की याद करके दुखी होगा।

उपाय – मन को शांत करने के लिए ध्यान करें और हरी इलायची खा कर दिन की शुरुआत करें।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

आज मूलांक 7 के जातक की

आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। दिन खुशियों से भर रहेगा।

उपाय – पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

आज मूलांक 8 के जातक को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं दिन शुभ है।

उपाय – आज केले का दान करें।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

आज मूलांक 9 के जातक अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों का निपटारा हो सकता है। पति-पत्नी में प्यार बढ़ेगा।

उपाय – हल्दी पाउडर को पानी में मिलाकर केले के पेड़ पर चढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *