
वाराणसी। प्रधानमन्त्री की मंशा के अनुरूप महिलाओं के हुनर को लोकल से ग्लोबल बनाने एवं बनारस के ट्रेडिशनल आर्ट एवं क्राफ्ट को बढ़ावा देने तथा महिलओं के आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग, भारत सरकार की महिलाओं के लिए प्रौद्योगिकी विकास और उपयोगिता कार्यक्रम के तह आज हर वर्ग एवं हर क्षेत्रों की महिलाओं एवं लड़कियों को साईं इंस्टिट्यूट द्वारा संचालित ‘हुनर ए बनारस’ स्कूल, बसनी में साईं इंस्टिट्यूट ऑफ़ रूरल डेवलपमेंट, एवं डिजिटल ग्रोथ वर्ल्ड का संयुक्त तत्वाधान में “उद्यमिता विकास में डिजिटल मार्केटिंग का योगदान” विषयक दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।शुभारम्भ साईं इंस्टिट्यूट के निदेशक अजय सिंह एवं डिजिटल ग्रोथ वर्ल्ड के निदेशक विकास गौरव ने दीप प्रज्वलन करके किया। विकास गौरव ने कहा कि आज का समय डिजिटल समय है, सबको समय के साथ बदल करके आगे बढ़ना है तभी हम अपने उद्देश्य को पूरा कर सकते है। आज डिजिटल मार्केटिंग, इंटरनेट बिजनेस, ई-कॉमर्स सेक्टर, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ई मेल मार्केटिंग, पीपीसी मार्केटिंग, गूगल एड आदि में आकर्षक सैलरी पर जॉब हासिल कर सकते हैं। निदेशक अजय सिंह ने कहा कि ई-कामर्स सेक्टर में आज के युवा घर बैठे इलेट्रॉनिक्स, कपड़े, घरेलू बर्तन, मोबाइल फोन असेस्सरीज, ब्यूटी एंड पर्सनल केयर, बुक्स, टॉय एंड गेम्स, स्पोर्ट्स और फिटनेस से जरूरी सामान, ऑटोमोटिव, बेबी प्रोडक्ट आदि सब ऑनलाइन ही मंगा रहै हैं। इसका कारण है भारत में 74 करोड़ से अधिक इंटरनेट उपभोक्ताओं का होना है। स्टैटिस्टा के आंकड़ों के अनुसार देश दुनियां में हर वर्ष ढाई अऱब से ज्यादा ऑनलाइन ऑर्डर्स दिये जा रहे हैं। गूगल पर हर सेकेंड 77 हजार क्वेरी आ रहीं हैं। ई कॉमर्स साइट अमेजॉन पर 66 हजार ऑर्डर हर घंटे आ रहे हैं, यही कारण है कि लोग अरबों ऑर्डर्स ऑनलाइन दे चुके हैं। इसीलिए संस्थान का प्रयास रहता है कि महिलाओं के बांये प्रोडक्ट को
कार्यक्रम में कुल 35 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं को सर्टिफिकेट वितरित किया गया। इस अवसर पर अंशु कुमार, अनुपमा दुबे, रंधीर सिंह आदि थे।
