
वाराणसी। कबीर चौरा स्थित शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला चिकित्सालय में सोमवार को मीरा फाउंडेशन की ओर से 10 टीबी मरीजों को गोद लिया गया। उन्हें पोषण पोटली प्रदान किया गया। फाउंडेशन टीम ने तपेदिक (टीबी) जैसी गंभीर बीमारी से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।जिसमें टीबी की रोकथाम के उपाय की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि डॉ. एसपी सिंह (प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ) थे। सचिव विजय कुमार ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा। समस समय पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होगा। इस अवसर पर डॉ.अन्वितश्रीवास्तव (चिकित्साधिकारी), धर्मेंद्र नाथ सिंह, (एसटीएस.), डॉ. शशि भूषण, डॉ. अमित सिंह (डिप्टी डीटीओ), शहजाद अहमद (सदस्य नेशनल टीबी फोरम), संदीप कौशल (टीबीएचवी). संजय कुमार भारती, मोहम्मद अहमद (टी.बी. चैंपियन) और मीरा फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज,विजय कुमार,अजय, दीपशिखा, सोनम प्रसाद, प्रतिमा, गोपाल, सबील, दिलीप सोनकर, महताब खान, कन्नौजिया, अशोक सोनकर, शहाबुद्दीन आदि थे।
