
नवप्रवेशित छात्रों का ओरियंटेशन कार्यक्रम
वाराणसी। डॉ. घनश्याम सिंह महाविद्यालय, सोयेपुर, लालपुर में बुधवार को बी.कॉम. एवं बी.बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के नवागत विद्यार्थियों के लिए दिशा-निर्देशन (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम, अनुशासन, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और भविष्य के अवसरों से परिचित कराना था। मुख्य अतिथि हरिश्चंद्र पी.जी. कॉलेज के वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के दौरान नियमित अध्ययन, समय-प्रबंधन, अनुशासन और कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्नातक स्तर की शिक्षा करियर की मजबूत नींव तैयार करती है, इसलिए विषयगत ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान भी जरूरी है। अध्यक्षता कर रहे प्रबंधक नागेश्वर सिंह ने सभी नए छात्रों का स्वागत किया। स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ. आनंद सिंह ने दिया। संचालन स्वाति सर्राफ, धन्यवाद ज्ञापन गौरव केवले ने किया। इस अवसर पर उप-प्राचार्य डॉ. डी. वी. सिंह और वाणिज्य व प्रबंध संकाय के संकायाध्यक्ष डॉ. संजय राय आदि थे।

Leave a Reply