
पांच मिनट के इलेक्ट्रॉनिक शो में मोबाइल लत और साइबर सुरक्षा का संदेश
वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब के पूजा पंडाल में मोबाइल की लत और साइबर सुरक्षा पर आधारित पांच मिनट का इलेक्ट्रॉनिक शो आकर्षण का केंद्र होगा। इसमें महिषासुर को ‘मोबाइलासुर’ का स्वरूप दिया जाएगा। उसके पेट पर मोबाइल स्क्रीन लगाई जाएगी। शो में मां अपने बच्चे को आवाज देती हैं, लेकिन बच्चा मोबाइल के आकर्षण में असुर की ओर चला जाता है। डिजिटल जंजीरों में जकड़े बच्चे और मकड़ी के जाल में उलझे विभिन्न ऐप के प्रतीक मोबाइल की लत को दर्शाएंगे। मां के तीसरे नेत्र से निकली ज्योति मोबाइल स्क्रीन से टकराएगी और ‘एरर’ का संदेश आएगा, जो मोबाइलासुर के वध का संकेत होगा। क्लब के कार्यवाहक अध्यक्ष हिमांशु यादव ने बताया कि प्रवेश द्वार पर 16 फीट ऊंचे मोबाइल का प्रतिरूप लगाया जाएगा।

Leave a Reply