
रिपोर्ट:- अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।मानसरोवर स्थित श्री राम तारक आंध्रा आश्रम में 40 वां श्री गणेश नवरात्र महोत्सव का शोभायात्रा संग समापन हुआ।
श्रद्धालुओं की सहभागिता के बीच भगवान श्री गणेश जी की भव्य आयोजन आश्रम में 14 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित रहा।
गणेश नवरात्रि महोत्सव का शोभायात्रा भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में नारियल फोड़कर प्रारंभ हुआ। दस दिनों तक चले इस महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं शामिल रहे। महोत्सव के विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सैकड़ों भक्तों तथा अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
शोभायात्रा के पूरे रास्ते में अनेक घरों के पास भक्तों के द्वारा आरती देकर नारियल फोड़कर स्वागत किया। अंतिम दिन भ
भगवान श्री गणेश जी की भव्य शोभायात्रा बुधवार को निकाली गई। शोभायात्रा श्री राम तारक आंध्र आश्रम से प्रारंभ होकर पांडे हवेली, सोनारपुरा, भेलूपुर , हनुमान घाट, केदारेश्वर मंदिर होते हुए पुनः श्री राम तारक आंध्र आश्रम में संपन्न हुई।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति एवं उत्साह के साथ भगवान श्री गणेश जी के जयकारे लगाए। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण गणेश मय रहा ।
श्री गणेश नवरात्रि महोत्सव का आयोजन श्री राम तारक आंध्र आश्रम के मेनेजिंग ट्रस्टी वी. वी. सुंदर शास्त्री के नेतृत्व में किया।
आयोजन को सफल बनाने में वी. वी. सीताराम, वी. वी. विश्वनाथ, श्री संतोष कुमार, वी. वी. एस. पी. गणेश, श्याम शास्त्री, बुद्धा शर्मा,तुलसी मनोज जोशी, गजानन जोशी, संदीप कुमार सहित आश्रम से जुड़े अन्य पदाधिकारियों एवं सेवाभावी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन काशी की आध्यात्मिक परंपरा, सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
गणेश नवरात्रि महोत्सव के सफल एवं भव्य आयोजन के साथ श्री राम तारक आंध्र आश्रम में दस दिवसीय धार्मिक उत्सव का श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में समापन हुआ।

Leave a Reply