हरि तालिका तीज कार्यक्रम में नमिता सिंह रघुवंशी बनी तीज क्वीन

वाराणसी। हरि तालिका तीज समारोह इनरव्हील क्लब बनारस ने रविंद्र पुरी स्थित एक होटल में गीत ग़ज़ल, भजन कर उपस्थित जनों का मन मोहते हुए सभी को नृत्य करने को बाध्य कर दिया।

 

क्लब की अध्यक्ष सुषमा सिंह ने उपस्थित सदस्यों को सुहाग का प्रतिक चूड़ी, बिंदी, सिंधुर, मेहंदी, सहित कई उपहार सदस्यों को देकर सौभाग्यवती भव की कामना की।

सभी सदस्यों ने अपनी कला की प्रस्तुति दी।

 

निर्णायक मंडल ने तीज क्वीन के नाम की घोषणा किया।

जिसमें तीज क्वीन नमिता सिंह रघुवंशी (प्रथम), राधा सिंह (द्वितीय), आरती पाठक (तृतीय), स्थान पर रही।

 

क्लब अध्यक्ष सुषमा सिंह ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त क्रमश: नमिता सिंह रघुवंशी, राधा सिंह, आरती पाठक को सम्मानित

किया।

 

हरि तालिका तीज कार्यक्रम में सर्वश्री सुषमा सिंह, आरती पाठक, राधा सिंह, नमिता सिंह, लक्खी गुप्ता, प्रियम्बदा सिंह, बीना सिंह, उमा केशरी, बिन्दु बाला गुप्ता, कामना सिंह, सुनीता,सोमा बनर्जी, कोमल सेठ, सुनीता सहानी, सिम्पल अग्रवाल सहित अनेक सदस्य गण शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *