
वाराणसी। उदय प्रताप कालेज स्थित आरएसएमटी में एमबीए एवं एमसीए के ओरिएंटेशन के चौथे दिन डॉ. तनु सिंह न्यूरो साइक्रियार्टिक ने तनाव प्रबंधन के सूत्र बताए। कहा कि आज तेज गति से भागते जीवन में तनाव एक सामान्य समस्या बन गई है। जिसका प्रभाव हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। डॉ. सिंह ने बताया कि तनाव को पूरी तरह से खत्म करना संभव नहीं है, लेकिन सही प्रबंधन के माध्यम से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। प्रो एके त्रिपाठी, कम्प्यूटर विज्ञान अभियांत्रिकी विभाग भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और मशीन लर्निंग में उपलब्ध अवसरों और चुनौतियों पर चर्चा की। प्रो पी. वी. राजीव, प्रबंध अध्ययन संस्थान बीएचयू ने स्टार्ट-अप शुरू करने के लिए आवश्यक सुझाव और तकनीकी पक्ष पर अपने विचार साझा किए। स्वागत निदेशक डॉ अमन गुप्ता, संचालन डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ विनीता कालरा ने और धन्यवाद ज्ञापन पी एन सिंह, और सुजीत सिंह ने किया।
