वाराणसी वरिष्ठ प्रसूति और स्त्री रोग विषेषज्ञ एवं असिसटेन्ट प्रोफ़ेसर डा संध्या यादव को नमो फाउंडेशन सिंगरौली द्वारा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की जयंती के अवसर पर “राम धारी सिंह दिनकर साहित्य सेवा सम्मान 2024” से सम्मानित किया गया है ।

डा संध्या यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में कई चिकित्सा शिविर लगाये। जिसमें हजारों ग्रामीण महिलाओं को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, जांच व दवाईयां दी। अनवरत सेवा कार्य में जुटी डा. संध्या का कहना है कि हम अपने मरीजों की रोग की मुक्ति हेतु संकल्प लेकर सेवा कार्य कर रहे हैं।

ज्ञातव्य हो कि डा संध्या यादव को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अलंकरण काशीरत्न, गोवर्धन श्री सम्मान, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जन्मोत्सव 2021 के अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र से सम्मानित ,सेवा सम्मान अलंकरण 2021, साहित्य शक्ति सम्मान, शिक्षाविद् सम्मान सहित कई सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

डॉक्टर संध्या यादव गर्भवती महिलाओं को जागरुक करते हुए कहती है कि शरीर के विकास के लिए आहार का महत्व को किसी स्थिति मे कम आंकना नहीं चाहिए।

 

इन्होंने महिला रोगों के रोकथाम व उसके उपचार पर 15 राष्ट्रीय व अर्न्तराष्ट्रीय पत्रिकाएं प्रकाशित करने के साथ ही किताबे भी लिखी है। इसके साथ ही लगभग 20 राष्ट्रीय-अर्न्तराष्ट्रीय सेमिनार में भी भाग लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *