
वाराणसी । सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी का 42 वां दीक्षान्त महोत्सव 26 सितम्बर 2024, गुरुवार को विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक मुख्य भवन में पूर्वाह्न 10.00 बजे मनाया जाएगा ।
जिसमें कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महामहिम श्रीमती आनन्दीबेन पटेल जी अध्यक्षता करेंगी।
समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद् (NAAC, EC) एवं राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी फोरम, नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रो अनिल सहस्त्रबुद्धे होगे। तथा विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय तथा सारस्वत अतिथि उत्तर प्रदेश की शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी होंगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा स्नातकों को उपाधि-पत्र प्रदान करेंगे।
