
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़।नारायण ज्योतिष परामर्श एवं अनुसंधान केंद्र के प्रयागराज फूलपुर के ज्योतिषाचार्य पं० ऋषिकेश शुक्ल को पंचतत्व स्प्रीचुअल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में पाल प्लाजा, पिपली रोड कुरुक्षेत्र में आयोजित चतुर्थ राष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन में ज्योतिष गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
पं ऋषिकेश शुक्ला को यह सम्मान उनके नवीन शोध और ज्योतिष पर नए सूत्रों को समाज को देने के लिए दिया गया।
समारोह में भारत से सभी राज्य से ज्योतिषाचार्य उपस्थित थे। सभी विव्दतजनों ने अपने-अपने शोध एवं विचार रखें ।
समारोह में ट्रस्ट की अध्यक्ष मीना कुमारी मुख्य अतिथि वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य अनिल वत्स ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।
हिमाचल के वरिष्ठ ज्योतिषी राजीव शर्मा तथा मोगा राजस्थान पं अक्षय शर्मा एवं ज्योतिषाचार्य पंडित दीनानाथ उपस्थित रहे। मीना कुमारी ने धन्यवाद प्रकाश किया।
