
वाराणसी। जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने जनपद के कृषक भाइयों को बताया है कि वर्तमान समय में समस्त राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर तोरिया का बीज उपलब्ध है, जिसका बिक्रय मूल्य 110 रू0 प्रति किग्रा है, जिसको 50 प्रतिशत अनुदान के बाद रू0-55 प्रति किग्रा के दर पर कृषक भाई क्रय कर सकते हैं।
इसी के साथ जनपद के समस्त राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर तोरिया एवम् सरसों का बीज मिनीकिट (प्रति मिनीकिट 2 किग्रा के पैकेट में) उपलब्ध है। 2 किग्रा बीज मिनीकिट 1 एकड़ क्षेत्रफल हेतु पर्याप्त है। मिनीकिट प्राप्त करने वाले लाभार्थी कृषक का किसान पंजीकरण योजना में पंजीकृत होना अनिवार्य है तथा इसका वितरण पीओएस मशीन से बायोमैट्रिक प्रक्रिया के माध्यम से किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिन किसान भाइयों को 1 एकड़ क्षेत्रफल में तोरिया एवं सरसों की बुवाई करनी है, वे अपने विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार पर आधार कार्ड के साथ स्वयं उपस्थित होकर उच्च गुणवत्ता का तोरिया एवं सरसों बीज मिनीकिट निःशुल्क प्राप्त कर इसका लाभ लें। तोरिया/सरसों का बीज पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर वितरित किया जा रहा है।
