वाराणसी। उदय प्रताप महाविद्यालय परिसर स्थित आरएसएमटी में एमबीए एवं एमसीए के ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तहत पौधारोपण और स्वच्छता सेवा अभियान चलाया गया। संयोजक बृजेन्द्र श्रीवास्तव और अनुराग सिंह थे। मुख्य अतिथि उप आयुक्त उद्योग मोहन शर्मा ने छात्रों से कहा कि अपने लक्ष्य को निर्धारित करें और उस क्षेत्र में काम करें। जब आप अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे, तो सफलता की संभावनाएं 101% बढ़ जाती हैं। अपने प्रयासों में निरंतरता और दृढ़ता बनाए रखें, और याद रखें कि हर छोटे कदम से आप अपने लक्ष्य के और करीब पहुँचेंगे। सम्मानित अतिथि प्रोफेसर पीके मिश्रा आईआईटी बीएचयू ने कहा कि आप अपने व्यक्तित्व में बदलाव लाएं ताकि समाज और देश के लिए मानव संसाधन बन सकें। आप अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाते हैं। तो आप मानव संसाधन के रूप में अपनी भूमिका को और भी प्रभावी बना सकते हैं।

डॉ प्रीति नायर, आनंद मोहन पांडेय के संयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। योग प्रशिक्षक अरुण कुमार सिंह ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को योग के विभिन्न आसनों के माध्यम से योग की उपयोगिता पर बल दिया। आर्ट ऑफ़ लिविंग के प्रीतम महीच ने जीवन के सकारात्मक पहलुओं से परिचय कराया। स्वागत निदेशक अमन गुप्ता, कार्यक्रम प्रतिवेदन डॉ विनीता कालरा ने दिया। संचालन डॉ गरिमा आनंद और धन्यवाद ज्ञापन पी एन सिंह ने दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *