रिपोर्ट :- वरिष्ठ संवाददाता 

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह के पश्चात भारत माता मंदिर पहुंची और मंदिर में संगमरमर पर उकेरी गई अविभाजित भारत का त्रिआयामी भौगोलिक मानचित्र का दृश्यावलोकन कर भाव विभोर हुई। उन्होंने मौके पर ललित कला केंद्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस दौरान महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति द्वारा उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया। राज्यपाल के साथ उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय तथा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी प्रमुख रूप से साथ रही।

बताते चलें कि भारत माता मन्दिर महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ के प्रांगण में है। इसका निर्माण डॉ शिवप्रसाद गुप्त ने कराया और उदघाटन सन 1936 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा किया गया। इस मन्दिर में किसी देवी-देवता का कोई चित्र या प्रतिमा नहीं है बल्कि संगमरमर पर उकेरी गई अविभाजित भारत का त्रिआयामी भौगोलिक मानचित्र है। इस मानचित्र में पर्वत, पठार, नदियाँ और सागर सभी को बखुबी दर्शाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *