
रिपोर्ट:- अनुपम भट्टाचार्य
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नागरिक सुरक्षा भेलुपुर प्रखंड पोस्ट 5 के सेक्टर वार्डन एवं समाज सेविका सुरैया बानो नागरिक सुरक्षा पोस्ट के सदस्य गण के साथ शिवाला स्थित रत्ना पार्क में पौधारोपण किया।
सुरैया बानो ने कहा हर व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। जिससे भरपुर मात्रा में हम सभी को अक्सीजन मिलता रहे। साथ ही हमारे चारो तरफ हरियाली दिखाई दे। चारो तरफ पेड़ पौधा लगाने से किसी को भी चिकित्सा के पास जाने की जरूरत पड़ेगा। अक्सीजन के अभाव में ही आज हंम सभी अनेकों बिमारी से जूझ रहे हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रवि कुमार, श्रीमती बोनोश्री, कुमारी नीता डे, निशित चक्रवर्ती, आसिफ अहमद सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे।
