रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

 

आजमगढ़। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक गहमागामी के बीच नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई।

बूढ़नपुर गन्ना समिति के अंतर्गत गन्ना बेचने वाले किसानों को सदस्य बनाया गया है। उन्हें सदस्यों में से एक सदस्य डेलीगेट चुना जाएगा। चुना डेली गेट्स समिति का चेयरमैन चुनेंगे।

आज सदस्यों द्वारा नामांकन किया गया हर गांव से दो लोगों ने नामांकन किया है। इसलिए चुनाव होना तय है ।

चुनाव अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि बड़े ही शांत ढंग से नामांकन प्रक्रिया समाप्त हुई ।346 गांव के लोगों ने नामांकन किया है शीघ्र ही मत पत्रों के जांच और 3 अक्टूबर चुनाव प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराईं जाएगी ।

समिति के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम यादव ने चुनाव अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि इस बार नामांकन में काफी अनियमित देखने को मिली वोटर लिस्ट दो दिन पूर्व मिल जाती थी लेकिन इस बार वोटर लिस्ट हम लोगों को 10:00 बजे के बाद मिली जिसके चलते सदस्यों को इसकी जानकारी नहीं हो पा रही थी कि किसका नाम वोटर लिस्ट में है किसका नहीं। जिसके चलते नामांकन में काफी असुविधा हुई दूसरी तरफ कुछ गांव के सदस्यों की संख्या मात्र वोटर लिस्ट में देखें लेकिन मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं था यह विभाग की घोर लापरवाही है जब लोगों ने इसके शिकायत चुनाव अधिकारी से की तो उन्होंने तत्काल नाम फीड करने का आदेश दिया ।जिसके चलते नामांकन में काफी विलंब हुआ इस संबंध में चुनाव अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि वोटर लिस्ट की सूची गन्ना विभाग के अधिकारियों के पास थी उनके द्वारा किसी भी तरह के अगर त्रुटि है तो जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *