धान का समर्थन मूल्य कॉमन रू० 2300 व ग्रेड ए 2320 प्रति कुन्तल है

 

वाराणसी। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/ जिला खरीद अधिकारी बंदिता श्रीवास्तव ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में धान खरीद वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत धान खरीद की तैयारियों की समीक्षा की।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा बताया गया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत जनपद में धान खरीद चालू वर्ष में 01 नवम्बर से प्रारम्भ होगी। धान का समर्थन मूल्य धान कॉमन रू० 2300.00 प्रति कुन्तल व ग्रेड ए 2320.00 प्रति कुन्तल है। जनपद में खाद्य विभाग के 16, पीसीएफ के 11, पीसीयू के 05, मण्डी समिति के 02 एवं भा०खा०नि० के 01 कुल 35 धान क्रय केन्द्र खोले जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदन एवं निर्देशित किया गया है। जनपद का धान क्रय लक्ष्य 33000.00 मी0टन है। जनपद में कुल 08 राइस मिल स्थापित है। बताया गया कि राइस मिलों में विद्युत कनेक्शन अनिवार्य है। जिन राइस मिल में विद्युत कनेक्शन नही है उन्हें धान कुटाई का कार्य नही कराया जायेगा। धान की खरीद केवल पंजीकृत किसानो से की जायेगी। धान विक्रय हेतु किसानों के पंजीकरण 01 सितम्बर से प्रारम्भ हो गया है। जिन किसान भाईयो द्वारा गेहूँ विकय हेतु पंजीकरण कराया गया है, उन किसान को केवल अपना पंजीकरण अपडेट करना होगा। किसान अपना पंजीकरण विभाग के पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर स्वंय एवं साइबर/क्रय केन्द्र पर जा कर करा सके है। अब तक 262 कृषकों द्वारा पंजीकरण करा लिया गया है।

अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/जिला खरीद अधिकारी बंदिता श्रीवास्तव द्वारा जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला प्रबंधक पीसीएफ/पीसीयू/ मण्डी सचिव/भा०खा०नि को निर्देशित किया गया कि तत्काल समस्त धान क्रय केन्द्रों की जियो टैगिंग कराते हुये भारत सरकार के पोर्टल क्यू०सी०आई० पर धान क्रय केन्द्र के समस्त विवरण अपडेट कराये तथा समस्त धान कय केन्द्रों पर धान खरीद से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थायें जैसे बोरा, नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रानिक कॉटा छनना, डस्टर, धान भण्डारण हेतु स्थान आदि की व्यवस्था समय से पूर्ण किया जाये समस्त कय एजेंसी हैण्डलिंग ठेकेदार व परिवहन ठेकेदार की नियुक्ति समय से कराना सुनिश्चित करें। यह भी निर्देशित किया गया कि राइस मिलों का सत्यापन कराकर सम्बद्धीकरण की कार्यवाही तत्काल कराई जाये, ऐसे मिल जिनमें विद्युत कनेक्शन नही है, उनसे धान खरीद कार्य नही कराया जायेगा। गतवर्ष के विक्रय किये गये किसानो से सम्पर्क कर पंजीकरण कराया जाये।

बैठकए जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सचिव कृषि उत्पादन मण्डी समिति, जिला प्रबंधक, पीसीएफ, जिला प्रबधंक पी०सी०यू० तथा जिला प्रबंधक, भा०खा०नि० सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *