वाराणसी। समाजवादी पार्टी आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए अभी से रणनीति बनाकर चुनाव के मद्देनजर रखते हुए संगठन के पदाधिकारीयो के नट बोल्ट अभी से कसना प्रारंभ कर दिया है। सपा के प्रदेश महासचिव श्रीप्रकाश उर्फ लल्लन राय एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजीव सैनी दो दिवसीय दौरे पर बनारस पहुंचकर सपा जिला एवं महानगर संगठन की समीक्षा बैठक करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव “लक्कड” एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ( विश्वकर्मा) ने संयुक्त रूप से बताया कि शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे से अर्दली बाजार स्थित पार्टी कार्यालय पर जिला संगठन की समीक्षा बैठक होगी एवं शनिवार को दोपहर 1 बजे महानगर संगठन की समीक्षा बैठक वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व विधान सभा प्रत्याशी रहे अशफाक अहमद “डब्लू” के मडुवाडीह चौराहे पर स्थित होटल ट्रम्स मे रखी गई है । सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने प्रदेश महासचिव लल्लन राय को जनपद सोनभद्र एवं वाराणसी की समीक्षा बैठक की जिम्मेदारी सौपी है श्रीप्रकाश उर्फ लल्लन राय, मुलायम सिंह यादव के साथ रहकर संघर्ष करने एवं संगठन का कार्य करने मे विराट अनुभव प्राप्त है । ऐसे मे समीक्षा बैठक अहम माना जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *