वाराणसी। सपा जिला कार्यालय अर्दली बाजार में सपा प्रदेश महासचिव श्रीप्रकाश उर्फ लल्लन राय ने जिला संगठन की समीक्षा बैठक की। जिले के पांच विधानसभाओं रोहनिया, सेवापुरी, शिवपुर, अजगरा एवं पिंडरा विधानसभा के अध्यक्ष व नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। जिसमें जिला कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित थे। समीक्षा बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने पिछले दो चुनाव में प्राप्त मतों का विवरण लिखित रूप से प्रभारी को दिया। जिसमें पिछले विधानसभा चुनाव 2022 की तुलना में लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी को हर विधानसभा में काफी अच्छा वोट मिला है। मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में जो इतनी बड़ी सफलता मिली है इसका श्रेय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके द्वारा बनाए गए पीडीए को जाता है। क्योंकि यह चुनाव संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए लड़ा गया था। चुनाव के मुख्य मुद्दे बेरोजगारी, महंगाई और भाजपा के हिटलरशाही की खिलाफ लड़ा गया था। सरकार पिछड़ों को और पीछे करने का काम कर रही है। सरकार सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमों में फंसा कर जेल भेज रही है। लेकिन हम समाजवादी लोग डरने वाले नहीं हैं। इसका जवाब आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में देंगे। विशिष्ट अतिथि राजू सैनी ने कहा कि इस जीत से बहुत उत्साहित न होकर अपने-अपने बूथों पर अभी से वोटर लिस्ट के काम में आप लोग लग जाइए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, संचालन जिला महासचिव आनंद मौर्य,धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। बैठक में पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल, डॉ. उमाशंकर यादव, किशन दीक्षित, प्रदीप जायसवाल, विष्णु शर्मा, महेंद्र यादव, अखिलेश मिश्रा, इस्तकबाल कुरेशी, राधाकृष्ण उर्फ संजय यादव, डॉ सुभाष राजभर, मनीष सिंह, उमेश प्रधान, सत्य प्रकाश सोनकर सोनू, कन्हैया राजभर, गणेश यादव, संजय मिश्रा, शशि यादव, बाबूलाल यादव, पखंडी बिंद, गोपाल यादव, अक्षय प्रधान बबलू, मनोज यादव, रामसिंह यादव, दिलशाद अहमद, हिरालाल मौर्या, भीष्म नारायण यादव, सुशीला केसरी, हर्ष राजभर, अजय फौजी, दयाराम यादव, अखिलेश यादव, सुजीत पांडेय शमशेर, राहुल यादव, राहुल सोनकर, जितेंद्र पटेल, केशनाथ यादव, नंदलाल कनौजिया, माया शंकर यादव, अरविंद सिंह यादव, आनंद सिंह, उदल पटेल, आनंद चौरसिया, सुजीत मास्टर, अनिल कुमार, अनुराग निशु, शुभम यादव, धर्मेंद्र यादव, रामकुमार, राजेंद्र प्रसाद,विनोद शुक्ला आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *