स्थापना दिवस और सम्मान समारोह

 

वाराणसी। कामाख्या सेवा संस्थान ने रविवार को अपना आठवां स्थापना दिवस शाखा कार्यालय भोजूबीर में धूमधाम से मनाया। माही यादव ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत संस्था प्रमुख कुन्दन कपूर ने किया। विशिष्ट अतिथि अतिथि विजय वेलेंकर, डॉ संजय कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार पांडेय, रजनी शर्मा एवं डॉ साक्षी मौर्य रहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से सभी का मनमोहा लिया। डॉ जाधव चक्रवर्ती ने अपना काला जादू बिखेर कर लोगों को हतप्रभ कर दिया। संस्था में विशेष योगदान देने वाली डॉ. साक्षी, सुरभि और उत्तम को पुरस्कृत किया गया। एक वर्षों में समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संस्था की अध्यक्ष रुचि शाह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। महिला मोर्चा टीम को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *