
वाराणसी। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति शिवपुर (मिनी स्टेडियम) में दुर्गा पूजा पंडाल को प्रेम मंदिर की आकृति प्रदान की गई है। दुर्गा पूजा समिति के संगठन मंत्री रोहित केशरी और नवीन प्रधान ने बताया कि इस बार वृंदावन में बने प्रेम मंदिर के तर्ज पर पंडाल का निर्माण किया गया है।जिसे बंगाल से आए 35 कारीगरों द्वारा लगभग डेढ़ माह के अथक परिश्रम द्वारा बनाया गया है। पंडाल की ऊंचाई 80 फीट और चौड़ाई 120 फिट है जिसमें 15 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा शांत मुद्रा में मंच पर विराजमान हैं। नवीन प्रधान और रोहित केशरी ने बताया कि विसर्जन 14 अक्टूबर को होगा।
