
वाराणसी। इनरव्हील क्लब बनारस की अध्यक्ष सुषमा सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को रविंद्रपुरी स्थित एक होटल में तीजोत्सव समारोह का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष सुषमा सिंह ने किया। तथा संचालन राधा सिंह ने किया।
तीजोत्सव समारोह का शुभारंभ गणेश जी, हनुमान जी बंदना तथा इनरव्हील गीत से हुआ।
क्लब अध्यक्ष संग उपस्थित सदस्यों ने फिल्मी गीत गाए, तीजोत्सव की एक दूसरे को बधाई दी। सिंगार का प्रतीक बिंदी, सिंधुर, चुड़ी, मेहंदी सहित अनेक सामग्री उपहार देकर सौभाग्यवती होने की कामना किया।
उक्त अवसर पर अध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि हम सभी इसी तरह तीजोत्सव को आंनद के साथ बनाते रहे।आपस में प्यार प्रगाढ़ बना रहे।
तीजोत्सव समारोह में सर्वश्री सुषमा सिंह,प्रियम्बदा सिंह, राधा सिंह,लक्खी गुप्ता, बिन्दु बाला गुप्ता, उमा केजरीवाल,बीना सिंह, सुनीता सिंह, नमीता सिंह, सुनीता,सिम्पल अग्रवाल, सुनीता गुप्ता, सोमा बनर्जी, कामना सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे।

Leave a Reply