
राबर्ट्सगंज।मधुपुर उत्तरी त्रिमुहानी पुरानी मंडी समिति के निकट नवदुर्गा समिति ने दुर्गा पूजन का आयोजन किया है। अध्यक्ष जय किशन प्रजापति उपाध्यक्ष अश्वनी सिंह रमेश चौरसिया, चंदन विश्वकर्मा, संदीप मौर्य दीपक चौरसिया मनोज कुशवाहा महेंद्र यादव यजमान अंजनी कुशवाहा ने सामूहिक रूप से मां दुर्गा प्रतिमा का विधि-विधान से पूजा अर्चना किया। 
आसपास गांव के भक्त गण बड़े उत्साह के साथ मां दुर्गा का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। आज स्थापना के प्रथम दिन जाने-माने गीतकार सोहन मौर्य व उनकी टीम ने देवी जागरण गीत श्रोताओं को सुनाया।सोहन मौर्य के देवी गीत पर उपस्थित भक्तगण नृत्य करते दिखे।
वरिष्ठ समाजसेवी उमाशंकर सिंह ने अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सोहन मौर्य व उनके साथियों को सम्मान।
सम्मान करने वालों में राम नारायण जायसवाल का विशेष योगदान रहा।
मां दुर्गा की उपासना करके क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित रहे।
भक्तगण प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद का प्रबंध भवानीपुर निवासी रामचंद्र सिंह कोटेदार ने किया था।
