वाराणसी। जनपद में भिक्षावृत्ति मुक्त काशी अभियान विगत एक वर्षों से जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य काशी को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराना। भिक्षुकों को रेस्क्यू करनें हेतु जनपद स्तर पर 05 टीमें गठित की गयी है। भिक्षावृत्ति मुक्त काशी अभियान के संचालन में अनिल कुमार अम्बेडकर, अधीक्षक, समाज कल्याण, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला प्रोवेशन कार्यालय, सुभाष तिवारी कर निरीक्षक, नगर निगम व बाल कल्याण अधिकारी तथा थाना आदमपुर के पुलिस बल द्वारा किया जा रहा है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चन्द दूबे ने बताया कि थाना आदमपुर/जैतपुरा के अन्तर्गत राजघाट, नमो घाट, भैसा कुण्ड व अन्य धार्मिक स्थानो पर टीमों द्वारा भिखारियो को रेस्क्यू करनें का अभियान चलाया गया। जिसमें भिक्षावृत्ति में लिप्त 10 व्यक्तियों को रेस्क्यू किया गया है। जिन्हें अपना घर आश्रम सामने घाट में आवासित किया गया है। जहाँ उन्हे शुद्ध भोजन, पेय जल एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी देख-भाल करते हुए उनके जीवन मे आमूल चूक परिवर्तन कर समाज के मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है ताकि उनका जीवन उत्तम हो सके तथा पैरो पर खड़ा होकर स्वावलम्बी बन सके तथा इसके साथ ही अपना घर में उन्हें लघु उद्योग जैसे अगरबत्ती बनाना एवं अन्य व्यवसाय से सम्बन्धित प्रभिवान बनाया जा रहा है तथा उन्हें नियमानुसार विभागीय योजनाओं से भी लाभान्वित कराया जा रहा है।
