वाराणसी। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने जनपद के उद्यमियों एवं बेरोजगार युवक युवतियों हस्तशिल्पियों को बताया हैं कि उत्तर प्रदेश शासन एवं आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय उ०प्र० द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जैसे-प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी ऋण योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति प्रशिक्षण योजना, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछडा वर्ग प्रशिक्षण योजना, तकनीकी उन्नयन योजना, एम०एस०एम०ई-2022 पालिसी के अनुदान, स्टाम्प छूट एवं विभाग की अन्य समस्त विभागीय जानकारी हेतु जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र कार्यालय में पूर्व से ही हेल्प डेस्क स्थापित है, जिसके नोडल अधिकारी अमित कुमार सिंह, सहायक प्रबन्धक जिनका मोबाइल नम्बर 8085241535 हैं।

योजनाओं के सम्बन्ध में विशेष जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से सम्पर्क किया

जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *