
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत यात्रियों को किया जागरूक
वाराणसी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल व नमामि गंगे महानगर की ओर से कैंट स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को कैंट रेलवे स्टेशन के पूछताछ सभागार में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। नमामि गंगे के महानगर संयोजक शिवम अग्रहरि ने ध्वनी विस्तारक यंत्र के माध्यम से यात्रियों से स्वच्छता बनाएं रखने की अपील की। अपर मंडल रेल प्रबंधक लाल जी चौधरी ने कहा की रेलवे का आह्वान है कि यात्री स्वच्छता रूपी रेलगाड़ी की सवारी करें। सफाई की ओर ध्यानाकृष्ट करती आकर्षक रंगोली बनाकर जागरूक करने का प्रयास किया गया। यात्रियों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने हेतु संकल्प दिलाया गया। नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया। इसके पूर्व सफाईकर्मियों ने पूरे परिसर में विशेष सफाई की।इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक लालजी चौधरी, मंडल यांत्रिक अभियंता सौरभ सिंह, स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक प्रशांत पंशारी, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, बबलू गिरी, रेल कर्मचारियों की उपस्थिति रही। सार्थक सेवा फाउंडेशन की अध्यक्ष पूजा गिरी,मीरा फाउंडेशन की ओर से दीपशिखा कन्नौजिया,नमामि गंगे की ओर से रश्मि साहू, रामप्रकाश जायसवाल, चांदनी विश्वकर्मा, जय विश्वकर्मा, रतन साहू, पुष्पा मिश्रा, पूजा गुप्ता, सुनीता विश्वकर्मा, रीता चौरसिया, अर्चना जायसवाल आदि रहीं।
