तीजोत्सव में सोलह श्रृंगार संग सजी भारतीय संस्कृति की छटा

 

वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी प्रदेश प्रांत उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय की नीलकंठ शाखा की ओर से अंधरापुल स्थित एक होटल में सेवा एवं संस्कृति सप्ताह के समापन पर तीजोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि शास्त्रीय एवं लोकगीत गायिका चंदा रानी ने कहा कि तीज जैसे आयोजन भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम हैं। इससे समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और सौहार्द की भावना भी मजबूत होती है।

समारोह में गणेश वंदना, शिव स्तुति, कजरी गायन, समूह एवं एकल नृत्य, कपल डांस तथा एकल और युगल गायन की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न मनोरंजक खेलों में भी हिस्सा लिया। महिला सहभागिता के तहत महिलाओं को सोलह श्रृंगार की सामग्री वितरित की गई।

शाखा अध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया। संचालन राकेश मौर्य ने किया। प्रदीप श्रीवास्तव ने आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *