
वाराणसी। डीएवी पी.जी. कॉलेज एवं नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (NAB) के संयुक्त सहयोग से “Empowering Lives through Technology and Accessibility” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. उत्तम ओझा, प्रधानाचार्य प्रो. मिश्री लाल, मैनेजर श्री अजीत कुमार सिंह, दिव्यांग समन्वयक डॉ. तारु सिंह, प्रो विनोद चौधरी एवं काशीका फाउंडेशन के सचिव श्री विनय कुमार चौरसिया सहित शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
सेमिनार में दिव्यांगजनों के लिए सहायक तकनीक, डिजिटल सुगम्यता, समावेशी शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि तकनीक के प्रभावी उपयोग से दिव्यांगजन शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जीवन में अधिक आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकते हैं।
कार्यक्रम में सुगम्य एवं समावेशी समाज के निर्माण के लिए शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और तकनीकी क्षेत्र के बीच निरंतर सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

Leave a Reply