डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की राज्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को लखनऊ के गांधी सभागार में हुई। बैठक में पूर्व शिक्षक एमएलसी एवं वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र को सर्वसम्मति से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बैठक में शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ संगठन को मजबूत करने और शिक्षकों के बीच संवाद बढ़ाने पर जोर दिया गया। वाराणसी खंड के शिक्षकों से व्यापक संपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया गया। जनपद से लेकर विद्यालय स्तर तक शिक्षकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को संगठन के समक्ष रखने का संकल्प लिया गया।

इधर, वाराणसी स्थित डॉ. घनश्याम सिंह महाविद्यालय एवं कॉलेज ऑफ एजुकेशन में डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र के मनोनयन पर हर्ष का माहौल रहा। महाविद्यालय के प्रबंधक नागेश्वर सिंह, प्रशासक संजीव सिंह, प्राचार्य डॉ. सुनील मिश्रा सहित समस्त शिक्षकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *