रिपोर्ट:- अनुपम भट्टाचार्य 

वाराणसी।देवनाथ पुरा स्थित गोल्डेन स्पोर्टिग क्लब के तत्वावधान में मां दुर्गा जी की प्रतिमा सोमवार को अभेद्य कड़ी सुरक्षा में मैदागिन स्थित मंदाकिनी कुंड में रात लगभग 9 बजे विसर्जित किया गया।

मूर्ति विसर्जन से पूर्व महिलाओं ने सिन्दूर खेला की रस्म निभा कर, अखण्ड सौभाग्य की कामना करते हुए महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगायी।

क्लब अध्यक्ष असित दास के नेतृत्व में लोग नाचते गाते ढोल नगाड़ा बजाते हुए मूर्ति विसर्जन के लिए भक्तगण के साथ निकले। रात आठ बजे मां दुर्गा प्रतिमा गोदौलिया चौराहा पहुंचा। रास्ते भर मकान की छत से भक्तगण पुष्प वर्षा कर मां से आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *