
वाराणसी। मीरा फाउंडेशन की ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान में शिव शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल (कबीरचौरा) में बुधवार को टीबी मरीजों में पोषण पोटली वितरण किया गया। धर्मेंद्र नाथ सिंह ( एस टी एस) टीबी चैंपियन मोहम्मद अहमद और मीरा फाउंडेशन के सदस्यों की उपस्थिति में निक्षय दिवस पर संस्था द्वारा गोद लिए 10 टीबी मरीज़ों को दूसरे माह की पोषण पोटली प्रदान की गई। सभी ने मीरा फाउंडेशन के वॉलंटियर्स के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर दीपशिखा, जीशान रज़ा खान, गोपाल गुप्ता, प्रतिमा,शहाबुद्दीन, सबील खान, सुमित सोनी, शाइंदा, विजय कुमार, मनोज कुमार, अजय कुमार, यश जैन आदि शामिल थे।
