
वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय फूड डे पर रोटी बैंक की ओर से सर सुंदरलाल अस्पताल लंका में भूखे और जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया गया। इस अवसर पर रोटी बैंक की टीम में रोशन पटेल, विनय शुक्ला, समाज सेवक अंजनी सिंह सहित अन्य सदस्यों ने जरूरतमंदों में भोजन वितरण में सहयोग किया।
