
वाराणसी। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 25 के अनुसारण में, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व अनुमोदन 384-पिण्डरा, 385-अजगरा (अ०जा०), 386-शिवपुर, 387- रोहनियाँ, 388-वाराणसी उत्तरी, 389-वाराणसी दक्षिणी, 390- वाराणसी कैण्ट एवं 391- सेवापुरी निर्वाचन क्षेत्र के लिए विनिर्दिष्ठ मतदान केन्द्रों की उनमें से प्रत्येक के समक्ष लिखे हुए मतदान क्षेत्रों या मतदान समूहों के लिए व्यवस्था करते हुए मतदान केदो की सूची सार्वजनिक एवं प्रकाशित कर दी है। मतदेय स्थलों की अनुमोदित सूची जिला निर्वाचन अधिकारी, वाराणसी की वेबसाइट डीईओ पोर्टल पर
DEOVaranasi.in पर सर्व सधारण के अवलोकनार्थ हेतु उपलब्ध है।
