
वाराणसी। महिला भूमिहार समाज की ओर से कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में डांडिया में महिलाओं ने मचाया धमाल। महिलाओं ने जमकर डांडिया किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने महिला भूमिहार समाज की संस्थापिका डॉ राजलक्ष्मी राय, पूनम सिंह, प्राची राय को माता की चौकी और अंगवस्त्रम देकर सम्मान किया। महिलाओं ने बताया कि डॉ राजलक्ष्मी राय समाज की एक मजबूत नीव है जिन्होंने महिलाओं को एक साथ ऐसा सशक्त मंच दिया है । जहां महिलाएं सामाजिक बंधनों व पारिवारिक जिम्मेदारियों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करते हुए स्वयं के लिए भी कुछ समय निकाल पाती हैं। महिला भूमिहार समाज ने आजादी का प्रतीक बन्द पिंजरे से चिड़िया को उड़ा कर उन्हें पिंजरा सौपा। महिलाओं की आजादी का एक जरिया इस तरह का आयोजन है। इस अवसर पर सीमा, प्रतिमा, पूनम, सोनी, नीलू, रीमा, चंद्रकला, पायल, रिमझिम, पूनम, विभा, नीलिमा आदि उपस्थित रहीं।
