रिपोर्ट:- चंद्र मोहन तिवारी 

 

लखनऊ। साइबर ठगो ने पीएसी सहित दो लोगों के खातों से 4.04 लाख रुपए निकाल लिये। इन लोगों ने पीड़ित को परिचित कस्टमर केयर कर्मी बनकर पहले ओटीपी हासिल किया फिर खाते से रकम निकाल ली। पुलिस तीनों मामलों को दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विकास नगर सेक्टर सात निवासी देवकीनंदन कांडपाल ने बताया कि सात अक्टूबर को जियो वाई-फाई काम नहीं कर रहा था। गूगल से कस्टम केयर का नंबर लेकर बात किया। बात करने वाले ने खुद को कस्टम केयर अधिकारी बनकर खाते के विषय में जानकारी ली। उसके बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से तीन बार में 3.20 रुपए निकाल लिए।

ठगी की जानकारी होने पर विकास नगर थाना में मुकदमा दर्ज कराया।

अम्बेडकर नगर निवासी आरक्षी राहुल कुमार लखनऊ में पीएसी में तैनात हैं। उन्होंने ने बताया कि हज़रत गंज ड्यूटी के दौरान एक कांल आई। फोन करने वाले युवक ने खुद को फोन पे का कर्मचारी बताया। उसने अपने बातों में फंसाकर कैशबैक का झांसा देकर खाते का डिटेल ले ली। उसके बाद खाते से 84476 रूपए निकाल लिया। जिसके बाद हज़रत गंज थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *